नवादा : लूटकांड का आरोपित गुजरात से गिरफ्तार
Author Gauri shankar
Updated:
विज्ञापन

नवादा न्यूज : 10 सितंबर 2025 की देर शाम की घटना
विज्ञापन
नवादा न्यूज : 10 सितंबर 2025 की देर शाम की घटना
वारिसलीगंज.
वारिसलीगंज थाना कांड संख्या-521/22 के आरोपित को स्थानीय पुलिस ने गुजरात पुलिस के सहयोग से दो दिन पहले गिरफ्तार किया है. बताया गया कि 10 सितंबर 2025 की देर शाम वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के पटेल नगर मुहल्ला निवासी स्वर्गीय जानकी प्रसाद के पुत्र ब��जनंदन प्रसाद पकरीबरावां की तरफ से बाइक से आ रहे थे. इस दौरान वारिसलीगंज-पकरीबरावां पथ पर स्थित मीरबिगहा गांव के पास पहले से घात लगाये अज्ञात लुटेरों ने हथियार के बल पर बृजनंदन प्रसाद के पास रहे एक लाख 24 हजार 800 रुपये लूट लिये. बाद में पीड़ित बृजनंदन प्रसाद ने इसकी सूचना वारिसलीगंज थाने को दी और अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी. स्थानीय पुलिस ने गुजरात पुलिस की मदद से दो दिन पहले गुजरात राज्य के महेसान जिला स्थित नंदेश से आरोपित को गिरफ्तार किया. आरोपित की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बहरोइचक गांव निवासी देवनंदन यादव के पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई. सतीश गुजरात में वाहन चलाने का काम कर रहा था. इस आशय की जानकारी पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










