ePaper

महर्षि मेंही की 141वीं जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Updated at : 11 May 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
महर्षि मेंही की 141वीं  जयंती पर निकाली शोभायात्रा

नवादा न्यूज : महर्षि मेंही के उपदेशों को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प

विज्ञापन

नवादा न्यूज : महर्षि मेंही के उपदेशों को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

20वीं सदी के महान संत 108 श्री महर्षि मेंही परमहंस महाराज की 141वीं जयंती पर रविवार को नवादा नगर सहित जिले के छह स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गयी. उनके उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाकर समृद्ध भारत निर्माण करने का संकल्प लिया गया. नवादा संत महर्षि मेंही आश्रम से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उनकी आदमकद तस्वीर के साथ शोभायात्रा निकाली और बुंदेलखंड में पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के साथ ही आश्रम में प्रवचन का आयोजन किया गया. उनके उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. शोभायात्रा में दिलीप बाबा, उमा पंडित, अधिवक्ता डॉ साकेत बिहारी, नवल कुमार, रवींद्र कुमार, महेंद्र प्रसाद, कुलदीप पंडित, कृष्ण कुमार वर्मा, शशि भूषण सिंह, सूरज भूषण कुमार, विनय कुमार सिंह, गोपाल जी शिक्षा वाले, जयनंदन प्रसाद सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

धनावां में आश्रम संचालक स्वामी शांतानंद जी महाराज के सानिध्य में 20वीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनायी गयी. स्वामी शांतानंद महाराज ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त तीन बजे से सामूहिक ध्यान अभ्यास से हुई. गाजे-बाजे के साथ धनावां आश्रम परिसर से सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की आदमकद तस्वीर के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. अजयनगर, भुपेश नगर होते हुए महकार आश्रम से पुनः धनावां आश्रम में समाप्त हुई. ईश्वर स्तुति गुरु पूजन वेद पाठ होगा. सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की आदमकद तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. दोपहर में महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया. सत्संग में सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के जीवन उपदेश और व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया. कैथर आश्रम में स्वामी तनिक जी महाराज के नेतृत्व में शोभायात्रा निकालकर महर्षि मेंही महाराज के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन