बाल संसद एवं इको क्लब गठन के लिए प्रधानाध्यापकों ने किया विमर्श

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 08 May 2025 8:14 PM

विज्ञापन

Nawada news. नरहट प्रखंड बीआरसी परिसर में गुरुवार को बाल सभा एवं इको क्लब के गठन को लेकर प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

कैप्शन- बैठक में शामिल एचएम. प्रतिनिधि, नरहट नरहट प्रखंड बीआरसी परिसर में गुरुवार को बाल सभा एवं इको क्लब के गठन को लेकर प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गयी. प्रभारी बीइओ निशांत प्रियदर्शी की देखरेख में हुई बैठक में बीआरपी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी विद्यालयों में बाल संसद का गठन करना है. जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया का पालन करते हुए बाल सभा का गठन किया जायेगा. निर्वाचन प्रक्रिया 9 मई से आरंभ होकर 22 मई तक संपन्न होगी. 15 से 17 मई तक चुनाव प्रचार का आयोजन किया जाएगा तथा 19 मई को मतदान प्रक्रिया संपन्न की जायेगी. 22 मई को शपथ ग्रहण समारोह एवं पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह निर्वाचन अभियान न केवल छात्रों में जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि समुदाय, अभिभावकों एवं पीटीआई सदस्यों को भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा. इस प्रक्रिया से बच्चे अपने अधिकारों, चुनावी प्रक्रिया, नेतृत्व कौशल एवं स्कूल प्रबंधन में जिम्मेदारी निभाने की समझ विकसित करेंगे. साथ ही, ईको क्लब के गठन हेतु भी विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें ””जल मंत्री”” एवं ””पर्यावरण मंत्री”” की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी तथा इन्हें इको क्लब का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा. बैठक काफी प्रेरणादायक रही और शिक्षकों में अभियान को लेकर उत्साह देखा गया. सभी विद्यालयों में बाल संसद एवं इको क्लब गठन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया. बैठक में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, मास्टर ट्रेनर्स, पीरामल फाउंडेशन की ओर से फेलो एवं प्रोग्राम लीड भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन