Nawada News : रामनवमी पर आठ अप्रैल को शहर में निकाली जायेगी शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
Nawada News : रामनवमी पर आठ अप्रैल को शहर में निकाली जायेगी शोभायात्रा

Nawada News : रामनवमी में शोभायात्रा निकालने को लेकर बैठक में लिया गया निर्णय

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. साहब कोठी मंदिर परिसर में रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने को लेकर शनिवार को बैठक आयोजन की गयी. विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें रामनवमी में शोभायात्रा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में रामनवमी में शोभायात्रा के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप जीतू ने बताया रामनवमी पूजा छह अप्रैल को पूरे देश में मनायी जायेगी. नवादा जिला में रामनवमी पर शोभायात्रा की जिला कमेटी अलग-अलग प्रखंड में जाकर बैठक करेगी. रामनवमी पूजा शोभा यात्रा के सचिव कैलाश विश्वकर्मा ने जानकारी बताया कि नवादा नगर में शोभायात्रा आठ अप्रैल को निकाली जायेगी. शोभायात्रा के जिला मंत्री सुबोध लाल, बजरंग दल के जिला सहसंयोजक अनीश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष माधुरी बरनवाल, साहेब कोठी मंदिर के अध्यक्ष संजय भगत, अवध बिहारी प्रसाद, साकेत रावत, वीरेंद्र शर्मा, धीरज कुमार, मयंक कुमार, विहिप के नगर मंत्री वरुण सिन्हा, विजय प्रसाद गुप्ता समेत दर्जनों लोगों ने जय श्री राम के नारे के साथ शोभायात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन