पुलिसकर्मियों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, ब्रह्मकुमारीज संस्था ने दिया भाईचारे का संदेश

Updated:
विज्ञापन

पकरीबरावां थानाध्यक्ष को रक्षा सूत्र बांधती ब्रह्मकुमारीज संस्था की दीदियां. | Prabhat Khabar Network

Nawada News : रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्मकुमारीज की दीदियों ने पकरीबरावां थाना पहुंचकर पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा और शांति व सद्भाव का संदेश दिया.

विज्ञापन

Nawada News : रक्षाबंधन के पूर्व सोमवार को पकरीबरावां थाना परिसर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सामाजिक सद्भाव की अनूठी तस्वीर देखने को मिली. ब्रह्मकुमारीज संस्था की दीदियों ने थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र

संस्था की बीके अनुपमा ने पकरीबरावां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी, एसआई विकास कुमार, एएसआई राजकुमार, अनीश कुमार, चौकीदार बबलू कुमार, थाना मैनेजर संतोष कुमार सहित दर्जनों पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान थाना परिसर में भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला.

Also Read : जनसुनवाई में 14 परिवादों पर हुई सुनवाई, कई मामलों का मौके पर किया गया निष्पादन

मन, वचन और कर्म में पवित्रता जरूरी : बीके अनुपमा

मौके पर बीके अनुपमा ने कहा कि आज संसार में अशांति का वातावरण व्याप्त है. इसे दूर करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के मन, वचन और कर्म में पवित्रता होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव की भावना को मजबूत करने के लिए इस तरह के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है.

पुलिसकर्मियों ने पहल की सराहना की

कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी ब्रह्मकुमारीज संस्था की इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व के माध्यम से सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश मजबूत होता है. इस अवसर पर संस्था की दीदियों सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.

Also Read : 28 अगस्त को मनेगा रक्षाबंधन, राखी बाजारों में बढ़ी चहल-पहल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन