नाच प्रोग्राम में चली गोली, अधेड़ जख्मी

दोसुत पंचायत स्थित धनकौल गांव में हुई घटना
वारिसलीगंज. थाना क्षेत्र की दोसुत पंचायत स्थित धनकौल गांव में दो दिन पहले आठ नवंबर को आयोजित नाच प्रोग्राम में गोली चल गयी. गोली एक अधेड़ व्यक्ति को लग गयी. इससे अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी स्वर्गीय दरेशनंदन चौहान के पुत्र मनोज चौहान के रूप में की गयी. जख्मी मनोज का इलाज किसी निजी अस्पताल में कराया गया. बाद में जख्मी मनोज ने आवेदन देकर धनकौल गांव निवासी टु्ल्लु कुमार उर्फ मनोरंजन कुमार, दीपक कुमार, छोटू उर्फ छोटानी, राजीव राउत के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया गया कि नाच प्रोग्राम के दौरान इसमें से एक ने मुझपर गोली चला दी. इसमें मेरे दाहिना हाथ में गोली आरपार हो गयी. मैं गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




