बैठक में नहीं पहुंचे अफसरों से होगा जवाब-तलब
Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 15 May 2025 5:02 PM
नवादा न्यूज : मेसकौर में 19 साल बाद 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की पहली बैठक
नवादा न्यूज : मेसकौर में 19 साल बाद 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की पहली बैठक
बैठक में योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर बलप्रतिनिधि,
मेसकौर.
19 साल बाद मेसकौर प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की पहली बैठक गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में हुई. इसमें मुख्य रूप से 20 सूत्री अध्यक्ष अजय साव, बीडीओ पंकज कुमार, सीओ अभिनव राज उपस्थित हुए. इसकी शुरुआत से पूर्व बीडीओ पंकज कुमार पहली बैठक में शामिल हुए. 20 सूत्री के सदस्यों को सरकार की ओर से 20 सूत्री कमेटी के गठन के उद्देश्य को बताया. साथ ही परिचय प्राप्त किया. सीओ अभिनव राज ने कहा कि सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं, उसका अनुश्रवण करना आपका दायित्व है. आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए, तभी सरकार के प्रति आमलोगों का भरोसा बढ़ेगा. हालांकि, सदस्यों ने साफ कहा कि मेसकौर प्रखंड में चल रही मनमानी को बंद किया जाये. पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग व वन विभाग की तरफ से बैठक में किसी भी अधिकारी के नहीं आने से बीडीओ ने नाराजगी जाहिर की. साथ ही शोकाॅज करने का निर्देश दिया. बारी-बारी से सभी योजनाओं की समीक्षा की गयी.बता दें कि बैठक में सरकार से मनोनीत सभी बीस सूत्री सदस्य मौजूद रहे. शुरुआत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे का परिचय लिया और सम्मानित किया. अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने सदस्यों को उनके अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचे, इसके लिए ईमानदारी से काम करना होगा. विकास कार्यों की निष्पक्ष निगरानी का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, आपूर्ति विभाग, कृषि, राजस्व विभाग, कृषि, सिंचाई और अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई. 20 सूत्री अध्यक्ष को सभी योजनाओं की सूची देने का निर्णय लिया गया.प्रखंड क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता और प्रखंड क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर चिंता जतायी गयी. स्वास्थ्य केंद्र व पंचायत भवन में कर्मियों की कमी का मुद्दा भी उठा. इस दौरान सदस्यों ने कई विभागों के कर्मियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जतायी. जनवितरण प्रणाली में प्रति यूनिट एक किलो राशन काटे जाने की शिकायत की गयी. अन्य विभागों की समस्याओं को भी सदस्यों ने सामने रखा.
योजनाओं का लाभ लोगों तक सहजता से पहुंचे 19 साल बाद बनी प्रखंड कार्यान्वयन समिति के सदस्यों को संबोधित करते 20 सूत्री अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सहजता से पहुंचे. इसके साथ ही जन समस्याओं को दूर करने व शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही तय होनी चाहिए. बैठक में बीस सूत्री सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय साव व 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र चौहान ने प्रखंड कार्यान्वयन समिति के सभी सदस्यों को अंग वस्त्र फूल-मालाओं से स्वागत किया. बता दें कि राज्य सरकार ने मेसकौर प्रखंड में 20 सूत्री कमेटी का गठन कर दिया है. समिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 15 सदस्य नामित किये गये हैं. जानकारी के अनुसार 15 सदस्यों में सात जदयू और सात भाजपा के नेता-कार्यकर्ताओं को इसमें जगह मिली है. एक सदस्य एनडीए के सहयोगी दलों से हैं. समिति के गठन से राज्य में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है. समिति द्वारा राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की निगरानी की जायेगी. बैठक में रहे शामिलइस अवसर पर श्रम परिवर्तन पदाधिकारी ओमप्रकाश, जेएसएस सुधीर कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी सुबीर कुमार, अपर थानाध्यक्ष मेसकौर थाना गौरव कुमार, सीडीपीओ मंजू दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नेहा कुमारी, मनरेगा पदाधिकारी वंदना कुमारी, कृषि पदाधिकारी विजय कुमार, सवास्थ्य प्रबंधक मनोज सिन्हा, बिजली विभाग से धर्मवीर कुमार, शिक्षा विभाग से वरीय प्रधानाध्यापक विजय कुमार, बीजूबिगहा भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम कुमारी, जिला पार्षद डॉ सुरेंद्र राजवंशी, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रखंड कार्यान्वयन समिति के सदस्य अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष उपेंद्र चौहान, सदस्य चंदन सिंह, पूनम कुमारी, सुनील कुमार, अशोक राजवंशी, रेमा कुमार, योगेंद्र पासवान, राजकुमार मांझी, धर्मेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, ओम प्रकाश यादव, पंकज कुमार, रीना देवी, शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










