आग लगने से तैयार गेंहू की फसल राख
Author Vishal kumar
Updated:
विज्ञापन

खनवां गांव के ठाकुरबाड़ी के समीप
विज्ञापन
नरहट.
खनवां गांव के ठाकुरबाड़ी के समीप गेंहू के तैयार फसल में अचानक आग लग गयी. आग लगने की जानकारी के बाद अफरातफरी मच गयी और लोग जुटे आग को बुझाने में जुटे गये. जानकारी के बाद इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह दल-बल के साथ पहुंचे. काफी मसक्त के बाद ग्रामीणों व दमकलकर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया. बताया जाता है कि इस अगलगी की घटना में बम बाबू, विजय सिंह और एक और किसानों के एक बिगहे में लगी गेंहू की तैयार फसल जल कर राख हो गयी. किसानों के खेत में लगी गेंहू की तैयार फसल जल जाने से किसानों में मायूसी छा गयी. आग लगने का कारण ट्रांसफॉर्मर से निकली बिजली की चिंगारी बताया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










