रोहित राज की कप्तानी में नवादा अंडर-19 टीम घोषित

Updated:
विज्ञापन
रोहित राज की कप्तानी में नवादा अंडर-19 टीम घोषित

नवादा न्यूज : टीम मंगलवार को नालंदा के लिए रवाना

विज्ञापन

नवादा न्यूज : टीम मंगलवार को नालंदा के लिए रवाना

नवादा कार्यालय.

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में नालंदा में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए नवादा टीम की घोषणा कर दी गयी है. नवादा टीम के चयनकर्ता सुभाष प्रसाद एवं विकास कुमार ने टीम की घोषणा की. टीम इस प्रकार हैं रोहित राज, आदर्श पांडे, यीशु कुमार, हर्ष कुमार, सूरज सिंह, अमन आर्यन, हर्ष राय, रोहित कुमार, विक्रम कुमार, सुभाष कुमार, अंश तिवारी, विक्रम कुमार, शुभम कुमार, मोहम्मद शाहरुख, सचिन यादव, आदित्य आर्यन, राज पांडे व मुरारी साव, जबकि स्टैंड भाई के रूप में कुमार अभिनीत, सूरज कुमार, अंकित कुमार ठाकुर, शिव शंकर, राकेश कुमार, दिवेश कुमार, लवकुश कुमार, सचिन गुप्ता एवं आदित्य राज को रखा गया है. टीम मंगलवार को नालंदा के लिए रवाना हो गयी है. इससे पहले नवादा के सचिव मनीष आनंद सहित जिला संघ के पदाधिकारी ने हरिशचंद्र स्टेडियम में खिलाड़ियों को पोशाक देकर विदा किया गया एवं टीम को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं. नवादा का पहला मुकाबला गया की टीम से व दूसरा मुकाबला नालंदा की टीम से एवं तीसरा मुकाबला शेखपुरा की टीम से होगा. इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, सचिव मनीष आनंद, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, चयनकर्ता सुभाष प्रसाद, विकास कुमार टूर्नामेंट कमेटी हेड मनीष गोविंद, सुरेश यादव ने टीम को अच्छे प्रदर्शन करने की नसीहत के साथ-साथ बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन