नवादा के पंचगामा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी ट्रेलर को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन
Nawada Road Accident: A speeding trailer collided

घटनास्थल से तस्वीर

Nawada Road Accident : नवादा जिले के नेमदरगंज थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर पंचगामा ओवरब्रिज सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हो गया. ओवरब्रिज पर पहले से खराब होकर खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन
Nawada Road Accident : नवादा जिले के नेमदरगंज थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर पंचगामा ओवरब्रिज सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हो गया. ओवरब्रिज पर पहले से खराब होकर खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा.

दो दिनों से ओवरब्रिज पर खड़ा था खराब ट्रेलर

स्थानीय लोगों के अनुसार रजौली की ओर जाने वाला एक ट्रेलर पिछले दो दिनों से खराब होकर पंचगामा ओवरब्रिज पर खड़ा था. सोमवार सुबह तेज रफ्तार से आ रहा दूसरा ट्रेलर चालक खड़े वाहन को समय रहते नहीं देख सका और सीधे पीछे से उसमें जा भिड़ा.

टक्कर इतनी भीषण कि ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाला ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. चालक केबिन में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए.

नालंदा के राजगीर का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरबीघा गांव निवासी स्वर्गीय केदार यादव के पुत्र पप्पू कुमार यादव के रूप में हुई है. मृतक के साथ मौजूद खलासी ने उसकी पहचान की पुष्टि की. पप्पू यादव ट्रेलर चालक के रूप में कार्य करते थे.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही नेमदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया. दुर्घटना के बाद कुछ समय तक ओवरब्रिज पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य कराया.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

नेमदरगंज थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पहले से खराब होकर खड़े ट्रेलर में पीछे से दूसरे ट्रेलर की टक्कर होने के कारण चालक की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन