Nawada News: भीषण सड़क हादसे में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, सभी रेफर

Nawada News: भीषण सड़क हादसे में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, सभी रेफर जानिए पूरी खबर
Nawada News: भीषण सड़क हादसे में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, सभी रेफर जानिए पूरी खबर
Nawada News: (दशरथ मिस्त्री)नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के कौआकोल-खैरा (जमुई) मुख्य पथ पर गायत्री प्रोजेक्ट रोड कंस्ट्रक्शन के समीप शनिवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया.
बाइक की टक्कर काफी जोरदार
घायलों की पहचान मधुरापुर गांव निवासी सूरज चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार, लालपुर गांव निवासी मोहम्मद सराज मियां के 28 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अताउल तथा कसियाटांड़ गांव निवासी सुलेमान मियां के 25 वर्षीय पुत्र अरमान आलम के रूप में हुई है.
घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बाइक की टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










