नवादा के भीषण गर्मी में भी युवाओं का बुलंद हौसला, रोह PHC में रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Updated:
विज्ञापन
नवादा न्यूज

युवाओं ने किया रक्तदान

Nawada News: नवादा जिले के पीएचसी रोह परिसर में छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान के तत्वावधान में निःशुल्क स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. भीषण गर्मी और तेज धूप के बाद भी क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। पीएचसी प्रभारी डॉ. रामप्रवेश प्रसाद और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक टीए जाफरी ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए इस पहल को समाज के लिए बेहद प्रेरणादायी बताया.

विज्ञापन

Nawada News(अमित सौरभ): जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद युवाओं का उत्साह फीका नहीं पड़ा. अरियरी और रोह प्रखंडों में बढ़ते पारे के बीच, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) रोह के परिसर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस कैंप में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानवता की सेवा के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया.

संस्थान की प्रेरणा से इन युवाओं ने किया महादान

छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैलाश विश्वकर्मा एवं महासचिव जीतेन्द्र प्रताप जीतू की विशेष प्रेरणा से ग्रामीण युवाओं ने इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. शिविर के दौरान कड़ी धूप की परवाह न करते हुए शुभम कुमार, पंकज बर्नवाल, अखिलेश कुमार, अंकित कुमार, राजन कुमार, धीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मिलन कुमार एवं दिनेश कुमार ने पूरी सजगता के साथ रक्तदान किया.

संस्थान की ओर से इन सभी रक्तदाताओं के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया और भविष्य में भी ऐसे मानवीय कार्यों से जुड़े रहने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया.

रक्तदान से बचती है जरूरतमंदों की जान: चिकित्सा पदाधिकारी

शिविर में उपस्थित डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदाताओं की हौसलाअफजाई की. पीएचसी प्रभारी डॉ. रामप्रवेश प्रसाद ने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की यह सकारात्मक पहल समाज के अन्य लोगों और खासकर नई पीढ़ी के लिए बेहद प्रेरणादायी है. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक टीए जाफरी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर पर कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि इससे कई जरूरतमंद और गंभीर मरीजों की समय पर जान बचाई जा सकती है. उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की.

शिविर में ये लोग रहे उपस्थित

इस मानवीय कार्य और शिविर को सफल बनाने में प्रतीक कुमार, संतोष कुमार, सदर अस्पताल नवादा के लैब टेक्नीशियन उमेश कुमार वर्मा, जूली कुमारी, एएनएम इंदुल कुमारी, सुमन कुमारी, कविता कुमारी, गुंजन कुमार, दीपक बर्नवाल और महेंद्र कुमार उर्फ मुखिया जी समेत दर्जनों स्थानीय ग्रामीणों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना अहम योगदान दिया.

Also Read:नवादा में जमीन कब्जाने पहुंचे हथियारबंद बदमाशों का आतंक, दंपती पर जानलेवा हमला कर छीनी सोने की चेन

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन