नवादा में वट सावित्री पर्व के दिन बिना नमक का खाना बना, नाराज पति ने खा लिया जहरीला पदार्थ

हॉस्पिटाल की तस्वीर
Nawada News: नवादा वट सावित्री का व्रत हर सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है. लेकिन रजौली थाना क्षेत्र के सतगीर गांव में शनिवार को वही व्रत एक पत्नी के लिए मातम बन गया.
Nawada News: (कुमार मनीष देव) नवादा वट सावित्री का व्रत हर सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है. लेकिन रजौली थाना क्षेत्र के सतगीर गांव में शनिवार को वही व्रत एक पत्नी के लिए मातम बन गया.
बिना नमक के खाना खाकर पति इतना नाराज हुआ कि उसने गुस्से में गेहूं में डालने वाली सलफास नामक जहरीली दवाई खा ली. अब अस्पताल के बिस्तर पर उसकी जिंदगी और मौत के बीच जंग चल रही है.
बिना नमक का खाना देखकर भड़क गया पति
जोगियामारण पंचायत के सतगीर गांव निवासी सहदेव प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया. परिजनों ने आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.
ड्यूटी पर तैनात डॉ. सतीश चंद्र सिन्हा ने बताया कि पिंटू की हालत गंभीर है. प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
पत्नी ने कहा लंबी आयु के लिए रखा था
अस्पताल परिसर में पिंटू की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. आंसुओं से भीगी आंखों से उसने बताया, शनिवार को पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री की पूजा की थी.
व्रत में बिना नमक का खाना खाया जाता है. शाम को जब पति घर आए तो खाना मांगा. खाना में नमक नहीं था तो वे गुस्सा हो गए.
घर में रखी गेहूं की बोरी से कीटनाशक निकाल खाया
पति को तड़पते देख पत्नी खुद भी टूट गई. पत्नी ने कहा कि “मैंने तो उनके सौ साल की उम्र मांगी थी भगवान से, और आज वही मौत के मुंह में हैं. पता नहीं मेरा सुहाग बचेगा भी या नहीं” कहते-कहते वह फिर से बिलख पड़ी.
शायद यही कारण बना कि वट सावित्री के दिन सिंदूर बचाने निकली पत्नी को अब अपने सुहाग को बचाने के लिए भगवान से मन्नतें मांगनी पड़ रही हैं.
Also Read :बेगूसराय में इंसानियत की मिसाल बना ‘साईं की रसोई’,5 रुपये में भरपेट भोजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










