नवादा में नल-जल योजना फेल, श्रीरामपुर वार्ड 01 में ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ

Updated:
विज्ञापन
Nawada News

कुएं से पानी निकालने को मजबूर महिलायें

Nawada News : श्रीरामपुर नल-जल योजना मामले की होगी जांच, बीपीआरओ ने दिए कार्रवाई के संकेत. जल्द दूर हो सकती है पेयजल समस्या.

विज्ञापन

अकबरपुर (नवादा) से अनिल कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : अकबरपुर प्रखंड की कुलना पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 01 श्रीरामपुर में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित हर घर नल-जल योजना का लाभ अब तक ग्रामीणों को नहीं मिल पाया है. ग्रामीणों का आरोप है कि योजना केवल कागजों तक सीमित है, जबकि धरातल पर कार्य नहीं दिख रहा है. इसके कारण लोगों को पेयजल के लिए आज भी चापाकल एवं अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. ग्रामीणों के अनुसार वार्ड में कहीं भी नल-पाइप नहीं लगाया गया है और न ही घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है.

महिलाओं और बच्चों को हो रही भारी दिक्कत

गर्मी के दिनों में पानी की समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन श्रीरामपुर के लोग आज भी इस सुविधा से वंचित हैं .स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) से जल्द योजना को धरातल पर उतारने और गांव में पाइपलाइन बिछाकर जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें भी हर घर नल-जल योजना का लाभ मिलना चाहिए.

ग्रामीणों को जल्द मिल सकता है नल-जल योजना का लाभ, जांच शुरू करने की तैयारी

इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) अभिषेक कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. वार्ड संख्या 01 श्रीरामपुर में नल-जल योजना की स्थिति की जांच कराई जाएगी. यदि योजना अधूरी है या किसी स्तर पर कार्य लंबित है तो संबंधित एजेंसी एवं जिम्मेदार लोगों को निर्देश देकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द योजना का लाभ मिल सके. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लेकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेंगे, जिससे गांव की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या दूर हो सके. ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छ पेयजल उनकी बुनियादी आवश्यकता है और सरकार की योजना का लाभ उन्हें भी मिलना चाहिए.

Also Read : नाबालिग से दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार, जमुई से नवादा पुलिस ने धर दबोचा

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन