स्वतंत्रता दिवस पर नवादा में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, हरिश्चंद्र स्टेडियम में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण

Updated:
विज्ञापन

15 अगस्त के अवसर पर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया समाहरणालय भवन

Nawada News : नवादा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूरी तैयारी, हरिश्चंद्र स्टेडियम में होगा मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम. जानिए पूरा कार्यक्रम और समय सारणी.

विज्ञापन

Nawada News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवादा जिला मुख्यालय में 15 अगस्त को देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मुख्य राजकीय समारोह हरिश्चंद्र स्टेडियम में होगा, जहां सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा. इस अवसर पर लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार के मंत्री-सह-नवादा के प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे.

मुख्य समारोह में शामिल होंगे अधिकारी और स्कूली बच्चे

जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य राजकीय समारोह हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ ही देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. समारोह में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और आम नागरिक शामिल होंगे. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं.

Also Read : 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा का शानदार प्रदर्शन, 10 स्वर्ण समेत 16 पदक जीते

विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी होगा ध्वजारोहण

मुख्य समारोह के बाद विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में भी निर्धारित समय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सुबह 9:50 बजे समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण होगा. इसके बाद सुबह 10 बजे विकास भवन, 10:15 बजे अनुमंडल कार्यालय, 10:25 बजे नगर थाना और सुबह 10:55 बजे पुलिस केंद्र, नवादा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा.

Also Read : मेसकौर के स्कूलों में शुरू हुआ चावल का उठाव, एमडीएम संचालन की जगी उम्मीद

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखेगी बच्चों की प्रतिभा

स्वतंत्रता दिवस की शाम 5 बजे गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, नवादा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसमें विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति, लोक संस्कृति और भारतीय परंपरा पर आधारित गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति देंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.

राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और गरिमा के साथ मनाने की अपील

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रीय पर्व को उत्साह, सम्मान और गरिमा के साथ मनाने की अपील की है. 15 अगस्त को पूरे दिन नवादा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया जाएगा.

Also Read : 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा का शानदार प्रदर्शन, 10 स्वर्ण समेत 16 पदक जीते


विज्ञापन
Bablu Kumar

लेखक के बारे में

By Bablu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन