नवादा: वारिसलीगंज में पुलिस ने छापेमारी कर 8 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-फर्जी सिम समेत दस्तावेज बरामद

| Prabhat Khabar Network
नवादा जिले के वारिसलीगंज में पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग गांवों से 8 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ठगी के नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।
Nawada Cyber Crime : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो अलग-अलग गांवों से आठ कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है.
दो गांवों में एक साथ छापेमारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के पैंगरी गांव से दो और कोंचगांव पंचायत के झौर गांव से छह लोगों को हिरासत में लिया गया.
छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से दर्जनों मोबाइल फोन, कई फर्जी सिम कार्ड और साइबर ठगी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं. प्रारंभिक जांच में कई सिम कार्ड संदिग्ध पाए गए हैं.
Nawada News : नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस जब्त मोबाइल फोन और दस्तावेजों की तकनीकी जांच करा रही है. आशंका है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से ऑनलाइन ठगी के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं.
जांच के आधार पर अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है.
शाम तक प्रेसवार्ता
मामले की विस्तृत जानकारी एसडीपीओ द्वारा शुक्रवार शाम आयोजित प्रेसवार्ता में दी जाएगी.
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद गिरोह के संचालन, बरामदगी और आगे की कार्रवाई से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










