नवादा-शेखपुरा का कुख्यात गुड्डू महतो गिरफ्तार, कई लूट कांडों में रहा शामिल

Author Karuna Tiwari|Edited by Karuna Kumari
Updated:
विज्ञापन

Nawada Crime: (रंजीत की रिपोर्ट) शेखपुरा टाउन थाना पुलिस ने नवादा और शेखपुरा में सक्रिय कुख्यात अपराधी गुड्डू महतो को दल्लु चौक स्थित रेलवे फाटक के पास गिरफ्तार किया. वह कई लूट कांडों में शामिल रहा है और पहले भी जेल जा चुका है. पुलिस के अनुसार, वह एक मामले में बेल टूटने के बाद […]

विज्ञापन

Nawada Crime: (रंजीत की रिपोर्ट) शेखपुरा टाउन थाना पुलिस ने नवादा और शेखपुरा में सक्रिय कुख्यात अपराधी गुड्डू महतो को दल्लु चौक स्थित रेलवे फाटक के पास गिरफ्तार किया. वह कई लूट कांडों में शामिल रहा है और पहले भी जेल जा चुका है. पुलिस के अनुसार, वह एक मामले में बेल टूटने के बाद फरार था और उसके खिलाफ वारंट जारी था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

रेलवे फाटक के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा आरोपी

शेखपुरा टाउन थाना पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ी सफलता हासिल करते हुए नवादा और शेखपुरा जिलों में सक्रिय कुख्यात अपराधी गुड्डू महतो को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे शहर के दल्लु चौक स्थित रेलवे फाटक के समीप उस समय पकड़ा, जब वह बाइक से अपने गांव सुदासपुर जा रहा था.

सादे वेश में पुलिस की कार्रवाई, मौके पर ही गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, टाउन थाना पुलिस टीम ने सादे वेश में कार्रवाई करते हुए आरोपी को चारों ओर से घेर लिया. रेलवे फाटक बंद होने के कारण आरोपी ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहा था, इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया.

कई लूट कांडों में संलिप्त, पहले भी जा चुका है जेल

टाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुड्डू महतो शेखपुरा, नवादा समेत कई क्षेत्रों में लूट की घटनाओं में शामिल रहा है. वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है और क्षेत्र में कुख्यात अपराधी के रूप में उसकी पहचान रही है.

बेल टूटने के बाद था फरार, वारंट के तहत हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी नवादा के एक आपराधिक मामले में बेल टूटने के बाद फरार चल रहा था. इसके अलावा शेखपुरा थाना में उसके खिलाफ कुर्की वारंट के बाद इश्तिहार वारंट भी जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ जारी, कोर्ट में पेश कर भेजा जाएगा जेल

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा. साथ ही नवादा पुलिस के वारंट के तहत रिमांड की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी.

ALSO READ: स्कूल में फिर चोरी, नौ पंखे उड़ा ले गये चोर

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन