स्कूल में फिर चोरी, नौ पंखे उड़ा ले गये चोर

Edited by ASHUTOSH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है सिलिंडर और सामान की चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है सिलिंडर और सामान की चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल प्रतिनिधि, नवादा सदर. वारसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हैवतपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गया है. बेखौफ चोरों ने विद्यालय भवन में घुसकर कक्षाओं में लगे कुल नौ पंखे खोलकर चोरी कर ली, जिससे विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी 28 अप्रैल से अवकाश पर थीं. जब वह दो मई को पुनः विद्यालय पहुंचीं, तो कर्मियों ने उन्हें चोरी की घटना की जानकारी दी. इस निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कक्षाओं में लगे पंखे गायब हैं, जिन्हें अज्ञात चोर बड़ी सफाई से खोलकर ले गये. इस घटना से आक्रोशित प्रधानाध्यापिका ने सोमवार को वारसलीगंज थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी दो जनवरी को विद्यालय में मध्याह्न भोजन के लिए रखे दो गैस सिलिंडर, चूल्हा और लाइटर की चोरी हो चुकी है, जिसकी कांड संख्या 10/26 दर्ज थी. उस मामले का अब तक न तो उद्भेदन हुआ और न ही चोरी का सामान बरामद हो सका. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो सरकारी संपत्तियां यूं ही चोरों के निशाने पर बनी रहेंगी. इधर, वारसलीगंज थाना की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जायेगा. इन सबके बीच बड़ा सवाल है कि आखिर कब तक स्कूल जैसी सार्वजनिक संस्थाएं चोरों के निशाने पर रहेंगी और कब तक प्रशासन इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफल होगा.

विज्ञापन
ASHUTOSH KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHUTOSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन