नवादा में 15 अगस्त की तैयारियों में जुटा प्रशासन, रजौली में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अधिकारियों ने बनाई रणनीति

Author Kr manish dev|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
फोटो :- अनुमंडल सभागार में बैठक करते एसडीएम,एसडीपीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

फोटो :- अनुमंडल सभागार में बैठक करते एसडीएम,एसडीपीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

नवादा जिले के रजौली अनुमंडल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक में सुरक्षा, परेड और ध्वजारोहण की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के रजौली अनुमंडल सभागार में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल और भव्य आयोजन को लेकर मंगलवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सुरक्षा, परेड और ध्वजारोहण की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

निर्धारित समय पर होगा ध्वजारोहण

बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में निर्धारित समय पर ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए. पूरे कार्यक्रम को पूर्ण अनुशासन, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है.

परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयारी

एसडीएम ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि छात्र-छात्राएं समय पर विद्यालय और परेड मैदान में उपस्थिति दर्ज कराएं. इसके साथ ही परेड में शामिल होने वाली टुकड़ियों की तैयारियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रूपरेखा पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया.

सुरक्षा और आपसी समन्वय पर जोर

एसडीपीओ गुलशन कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है और इसके आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही.

8 अगस्त को होगी समीक्षा बैठक

कार्यक्रम को सफल बनाने के संकल्प के साथ बैठक समाप्त हुई. अधिकारियों ने बताया कि तैयारियों का जायजा लेने के लिए आगामी 8 अगस्त को पुनः समीक्षा बैठक की जाएगी. इस अवसर पर डीसीएलआर कौशर इमाम, बीडीओ संजीव झा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.


विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन