मॉक ड्रिल कर आग से बचाव के तरीकों को बताया

Updated:
विज्ञापन
मॉक ड्रिल कर आग से बचाव के तरीकों को बताया

NAWADA NEWS.अनुमंडल अग्निशमन विभाग ने शनिवार को रजौली क्षेत्र में एक व्यापक अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया, जिसका नेतृत्व अनुमंडल अग्निशमन अधिकारी राजकुमार राम ने किया.

विज्ञापन

रजौली में अग्नि सुरक्षा का व्यापक जागरूकता अभियान

प्रतिनिधि, रजौली

अनुमंडल अग्निशमन विभाग ने शनिवार को रजौली क्षेत्र में एक व्यापक अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया, जिसका नेतृत्व अनुमंडल अग्निशमन अधिकारी राजकुमार राम ने किया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को आग से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक करना और उन्हें आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करना था. इस दौरान अग्निशमन टीम ने कुल नौ जगहों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इन मॉक ड्रिल में लोगों को आग बुझाने और बचाव के तरीकों का सीधा अभ्यास कराया गया, ताकि वे वास्तविक परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सकें. इसके साथ ही एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गयी और लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए पंपलेट भी बांटे गये. टीम ने लोगों को विभिन्न प्रकार की आग से सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस अभियान में अग्निक चालक टुन्ना कुमार गुप्ता, प्रधान अग्निक मधुरेंद्र कुमार, अग्निक हीरा लाल राम, अग्निक बिनोद मंडल और अग्निक प्रदीप कुमार सहित कई अग्निशमन कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन