पैक्सों को सशक्त बनाने की पहल, दो से 31 जनवरी तक चलेगा सदस्यता अभियान

NAWADA NEWS.सहकारिता विभाग ने नये वर्ष में प्रखंड की सभी प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों (पैक्स) को मजबूत और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में पहल की है. इसके तहत प्रखंड के सभी पैक्सों में सदस्यता सह जागरूकता अभियान और योजना आच्छादन अभियान 2 से 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है.
फोटो कैप्शन – बडैल पैक्स में सदस्यता सह जागरूकता अभियान चलाते बीसीओ. प्रतिनिधि, अकबरपुर सहकारिता विभाग ने नये वर्ष में प्रखंड की सभी प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों (पैक्स) को मजबूत और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में पहल की है. इसके तहत प्रखंड के सभी पैक्सों में सदस्यता सह जागरूकता अभियान और योजना आच्छादन अभियान 2 से 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़ना, उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना और पैक्स के माध्यम से सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक पैक्स में न्यूनतम 50 से 100 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. सबसे अधिक सदस्य जोड़ने वाले पैक्स अध्यक्ष को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया जाएगा.जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान पैक्सों में छूटे हुए लोगों से आवेदन लेकर सदस्यता दिलायी जायेगी. साथ ही प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों में सदस्यता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर विशेष जोर रहेगा. अभियान के तहत जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के माध्यम से सदस्यों व गैर सदस्यों का सहकारी बैंकों में खाता खोला जायेगा. पात्र किसानों को केसीसी ऋण भी उपलब्ध कराया जायेगा. माइक्रो एटीएम के जरिये पैक्स सदस्यों को बैंकिंग सुविधा की जानकारी दी जायेगी. इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर, जन औषधि केंद्र और किसान समृद्धि केंद्र जैसी योजनाओं के बारे में भी किसानों को अवगत कराया जायेगा. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विधानंद कुमार ने बताया कि प्रखंड की सभी पंचायतों में जागरूकता अभियान को लेकर रोस्टर तैयार कर लिया गया है. किसानों के सहयोग से सभी पंचायतों में यह अभियान चलाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




