इंटर विद्यालय नारदीगंज में मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने हथेलियों पर उकेरे आकर्षक डिजाइन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल महिलायें

Nawada News : नारदीगंज इंटर विद्यालय में सावन के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं और शिक्षिकाओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Nawada News : इंटर विद्यालय नारदीगंज में गुरुवार को एक दिवसीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सावन के महीने में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. भारतीय परंपरा में सावन के दौरान महिलाओं और युवतियों द्वारा हाथों में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षिकाओं और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कार्यक्रम विद्यालय के शिक्षक कंचन वर्मा के मार्गदर्शन एवं देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कांत इचा गुट्टू ने की. प्रतियोगिता में शिक्षिकाओं और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी हथेलियों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक एवं कलात्मक मेहंदी डिजाइन उकेरे.

मेहंदी डिजाइन में दिखी छात्राओं की रचनात्मकता

प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विभिन्न तरह के आकर्षक मेहंदी डिजाइन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा. आयोजन का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ भारतीय परंपराओं एवं संस्कृति से जोड़ना भी रहा.

शिक्षक समेत अन्य लोग रहे मौजूद

मौके पर शिक्षक पूनम यादव, किरण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे. शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस तरह की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

Also Read : नवादा में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर बैठक, नौ मामलों की हुई समीक्षा


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन