आतंकी हमले में मारे गये लोगों को मगही मगध नागरिक संघ ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
आतंकी हमले में मारे गये लोगों को मगही मगध नागरिक संघ ने दी श्रद्धांजलि

आतंकी हमले के खिलाफ मगही मगध नागरिक संघ ने निकाला मार्च

विज्ञापन

नवादा कार्यालय.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ मगही मगध नागरिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस सिंह के नेतृत्व में संघ कार्यालय में कैंडल मार्च निकाला गया. लोगों ने आतंकी हमले में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर ईश्वर से प्रार्थना की. इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस सिंह ने कहा कि इस घटना से पूरा देश मर्माहत है. घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों को जल्द से कड़ी से कड़ी सजा दें. महासचिव उदय शर्मा ने कहा भारत सरकार को जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करनी चाहिए. क्योंकि, पर्यटक के उपर निर्भर रहने वाले कश्मीर में फिर से वातावरण खुशनुमा हो जाय. उप सचिव बिगेंद्र सिंह ने इस घटना की घोर निंदा करते हुये घायल लोगों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की. सचिव रामोतार राम ने भारत सरकार से अविलंब इट का जवाब पत्थर से देने की मांग की. मौन जुलूस में काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. मौके पर उपाध्याय सत्यनारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय सिंह, उपदेष्टा चमारी शर्मा, संगठन सचिव संकेत शर्मा, बिक्रम सिंह, संचित सिंह, तुलसी साव, रघु शर्मा, विकास शर्मा, राहुल शर्मा के साथ-साथ अन्य लोगों ने पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि देते हुए सभी ने दो मिनट का मौन रह कर उनके आत्मा के शांति की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन