ePaper

बच्चों से भरा मैजिक वाहन पलटा, एक दर्जन बच्चे घायल

Updated at : 02 Jul 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों से भरा मैजिक वाहन पलटा, एक दर्जन बच्चे घायल

रजौली के डाक बंगला चौराहे के समीप अनियंत्रित हो गया था वाहन

विज्ञापन

रजौली के डाक बंगला चौराहे के समीप अनियंत्रित हो गया था वाहन

प्रतिनिधि, रजौली.

रजौली के डाक बंगला चौराहे के समीप बुधवार की दोपहर माउंट एसीसी पब्लिक स्कूल के बच्चों को ले जा रहे एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गये. वैन में लगभग 30 बच्चे सवार थे. घटना स्थल पर पहुंचे स्कूल के शिक्षक सचिन कुमार ने बताया कि मैजिक वैन का नियमित चालक पंकज कुमार छुट्टी पर था. उसकी जगह धमनी गांव निवासी एक दूसरा ड्राइवर राजेश कुमार बच्चों को स्कूल ला रहा था. विनोवा नगर के पास वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिया. इधर, स्कूल के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार ने बताया कि गाड़ी की स्टीयरिंग फेल हो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ, जब वैन बच्चों को स्कूल से लेकर जा रहा था. वैन की गति तेज थी और अचानक संतुलन खोने के कारण वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया.

अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे

हादसे में घायल बच्चों में करमा कलां गांव निवासी सोनू कुमार की पुत्री निशु कुमारी, प्राणचक गांव के लव कुश कुमार के पीयूष कुमार, कर्मा कला के स्कूली छात्र राजकुमार के साथ करीब आठ नौनिहाल बच्चों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी बच्चों को उनके परिजनों ने निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया. अनुमंडलीय अस्पताल में बच्चों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. पारितोष कुमार ने बताया कि इलाजरत सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आयी है.

घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष

वाहन दुर्घटना की सूचना पर रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि मानक के अनुरूप निजी विद्यालयों में नहीं चलने वाले वाहनों की सघन जांच कर करायी जायेगी. इस दुर्घटना में घायल बच्चों के परिजनों की ओर से अगर आवेदन दिया जाता है, तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि निजी विद्यालयों की ओर से मानकता विहीन वाहनों का प्रयोग किया जायेगा, तो नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि स्कूलों में चलने वाले मानकता विहीन वाहनों की जांच की जायेगी. इसके लिए दो दिनों में निर्देश जारी किये जायेंगे. यह जांच सूचीबद्ध तरीके से सभी स्कूलों में चलने वाले वाहनों की होगी. इस दौरान स्कूलों में कितनी गाड़ियां चलायी जा रही हैं, उसकी सूची स्कूलों से लेकर वाहनों की जांच की जायेंगी. अगर, उसके बाद भी स्कूल प्रबंधन के द्वारा दूसरी गाड़ी चलायी जायेगी, तो उसे जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

नवीन कुमार पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी, नवादाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन