छोटा शेखपुरा में ख्वाजा साहब का चिरागा मेला आज

Updated:
विज्ञापन
छोटा शेखपुरा में ख्वाजा साहब का चिरागा मेला आज

NAWADA NEWS.नरहट प्रखंड के छोटा शेखपुरा में रविवार को ख़्वाजा साहब का उर्स मुबारक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जायेगा.

विज्ञापन

रोशनी की रौनक और चमक -दमक ने बनाया उल्लास का माहौल झूले, मीना बाजार से सजा कर्बला मैदान फ़ोटो कैप्शन – ख्वाजा साहब का मजार. प्रतिनिधि, नरहट नरहट प्रखंड के छोटा शेखपुरा में रविवार को ख़्वाजा साहब का उर्स मुबारक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जायेगा. उर्स के अवसर पर आयोजित होने वाले चिरागा मेला (रौशनी) को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है. कर्बला मैदान झूले, मीना बाजार और विभिन्न मनोरंजन साधनों से सज-धज कर तैयार है. सीमावर्ती मेसकौर प्रखंड के ऐतिहासिक सीतामढ़ी मेले के संपन्न होने के बाद मेला-ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले कारीगर, दुकानदार और झूला संचालक अब शेखपुरा पहुंच चुके हैं. सभी लोग चिरागां मेला में अपनी दुकानें और झूले लगा रहे हैं. उल्लेखनीय है कि अजमेर शरीफ़ के ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के विचारों से प्रेरित होकर मानव मूल्यों, सद्भाव और भाईचारे के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ख़्वाजा साहब शेखपुरा तशरीफ़ लाये थे. उन्होंने जीवनपर्यंत भेदभाव रहित समाज की स्थापना, समानता, आपसी प्रेम और भाईचारे के लिए कार्य किया. यही वजह है कि अब भी उनकी दरगाह शरीफ़ श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. यहां सभी समुदाय के लोग चादर चढ़ाकर अपनी श्रद्धा के सुमन अर्पित करते हैं. दरगाह शरीफ़ के वर्तमान गद्दीनशीं व मोतवल्ली मौलाना ऐनउद्दीन चिश्ती ने बताया कि प्राचीन परंपरा के अनुसार अरबी माह रज्जब की 14वीं और 15वीं तारीख को उर्स मुबारक का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर बिहार और झारखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ज़ायरीन पहुंचते हैं. ज़ायरीन मिन्नतें मांगते हैं और ऐसी मान्यता है कि ख़्वाजा साहब की दुआ से उनकी मुरादें पूरी होती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन