गड्ढे में दम घुटने से न्याय सचिव की गयी जान
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Aug 2020 10:22 AM
नवादा के नारदीगंज के ननौरा पंचायत के बलवापर गांव में बोरिंग के लिए बने गड्ढे में गिरने से एक न्याय सचिव की मौत हो गयी.
नवादा : नारदीगंज के ननौरा पंचायत के बलवापर गांव में बोरिंग के लिए बने गड्ढे में गिरने से एक न्याय सचिव की मौत हो गयी. मृतक बलवापर गांव के ही पूर्व सरपंच रामेश्वर माहतो के 48 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार उर्फ कपिल प्रसाद है. वह ननौरा पंचायत के ग्राम कचहरी में न्याय सचिव के पद पर कार्यरत थे. साथ ही मसौढ़ा पंचायत में भी न्याय सचिव के पद पर प्रभार में थे. घटना रविवार की सुबह छह बजे की है. बताया जाता है कि बलवापर निवासी राजेश कुमार उर्फ कपिल प्रसाद अपने गांव में धान की फसल को देखने के लिए गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










