नवादा के हर पंचायत में खुलेगा जीविका सुधा बिक्री केंद्र, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का सुनहरा अवसर

Author Bablu kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
नवादा के हर पंचायत में खुलेगा जीविका सुधा बिक्री केंद्र, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का सुनहरा अवसर

कैप्शन-सुधा दूध स्टॉल | Prabhat Khabar Network

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत नवादा की ग्राम पंचायतों में जीविका सुधा बिक्री केंद्र खुलेंगे. ₹60 हजार की सरकारी सहायता से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गई है.

विज्ञापन

Nawada News: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है. जीविका एवं कॉम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जीविका सुधा बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यह जानकारी जिला परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार सुमन ने दी.

ऑनलाइन आवेदन और पारदर्शी चयन प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि जीविका से जुड़ी वे महिलाएं, जिन्हें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की प्रथम किस्त प्राप्त हो चुकी है, इस योजना का लाभ ले सकती हैं. इच्छुक लाभार्थी jsbk.brlps.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। चयन पूरी तरह पारदर्शी ढंग से ऑनलाइन रैंडम लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा.

₹75 हजार की लागत, सरकार देगी ₹60 हजार सहायता

योजना के तहत चयनित महिलाओं को सरकार की ओर से ₹60,000 तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जबकि लाभार्थी को ₹15,000 का अंशदान करना होगा. कुल ₹75,000 की लागत से डीप फ्रीजर, कूलर, दुकान की ब्रांडिंग, परिवहन सहायता तथा दुकान की मरम्मत एवं पेंटिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना का लाभ केवल जीविका स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को मिलेगा. आवेदिका का संबंधित पंचायत की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. साथ ही पंचायत क्षेत्र में कम से कम 70 वर्गफुट की पक्की दुकान, चाहे स्वयं की हो या किराये की, उपलब्ध होना आवश्यक है.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया बल

जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इस योजना से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी, गांवों में सुधा डेयरी उत्पादों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा पशुपालन और स्थानीय बाजार को भी मजबूती मिलेगी. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है.

Also Read: नवादा: सिरदला में उच्च शिक्षा का नया अध्याय, राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई स्नातक की पढ़ाई


विज्ञापन
Bablu Kumar

लेखक के बारे में

By Bablu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन