जदयू कार्यकर्ताओं ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया, शत-प्रतिशत फॉर्म जमा करने पर जोर
Author Kr manish dev
Updated:
विज्ञापन

NAWADA NEWS.जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ताओं ने विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शत-प्रतिशत मतदाताओं के फॉर्म जमा करवाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से संपर्क कर फॉर्म भरने की अपील की.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, रजौली
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ताओं ने विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शत-प्रतिशत मतदाताओं के फॉर्म जमा करवाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से संपर्क कर फॉर्म भरने की अपील की. अभियान में प्रदेश से मनोनीत विधानसभा प्रभारी रामनारायण शर्मा, नियुक्त बीएलए-1 (बूथ लेवल एजेंट) और जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता एमएलसी प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना, प्रखंड अध्यक्ष कारू सिंह, सचिव अनिल प्रसाद दांगी, नगर अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा और पूर्वी पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए. उन्होंने उन सभी मतदाताओं से शीघ्र फॉर्म भरकर बीएलओ के पास जमा करने का अनुरोध किया, जो अब तक फॉर्म भरने से वंचित रह गये हैं. इस मौके पर पार्टी के पंचायत अध्यक्षों ने विभिन्न पंचायतों में मनोनीत बीएलए-2 के सहयोग और बीएलओ के समन्वय से जागरूकता और फॉर्म भरने का अभियान चलाया. इससे पहले भी प्रदेश पार्टी के निर्देश पर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जदयू कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा के माध्यम से मतदाता पुनरीक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










