ePaper

महिला मोर्चा ने चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान

Updated at : 24 Sep 2024 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
महिला मोर्चा ने चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान

हिसुआ विधानसभा के अकबरपुर मंडल में चला अभियान

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. हिसुआ विधानसभा के अकबरपुर मंडल में भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी स्वाती कुमारी सिन्हा ने सदस्यता अभियान चलाया. कार्यक्रम के तहत स्टाल लगा कर लोगों को नमो एप के माध्यम से भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया गया. स्वाती सिन्हा ने कहा कि भाजपा सिर्फ पार्टी नहीं परिवार है और इसका मूल उद्देश्य भाजपा के राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का जनता के बीच विस्तार करना है. भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव में काम नहीं करते हैं. भाजपा स्थापना काल के समय से हीं राजनैतिक सुख हासिल करने के लिए, बल्कि मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करती है. महिला के साथ हर वर्ग को भाजपा से जोड़ा जा रहा महिला मार्चा के सदस्यों ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक हर वर्ग और धर्म के लोगों को भाजपा का सदस्या बनाना. उन्होंने जानकारी दी की 25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक सदस्य दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती है और पार्टी द्वारा विशेष रूप से हर बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने नवादा महिला मोर्चा की पूरी टीम से अपील की कि सभी अपने बूथों पर सदस्यता अभियान चला कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं. यही दीनदयाल उपाध्याय को उनके जन्म जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी. सदस्यता कार्यक्रम में जिला प्रभारी के साथ जिला मंत्री शारदा देवी, निशा कुमारी आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन