तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने महिला की मौत

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयकादिरगंज थाना क्षेत्र के नवादा-जमुई पथ पर सोनू बिगहा के पास सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक रौंदते हुए निकल गया. इससे महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के सोनूबिगहा निवासी जागो मांझी की पत्नी धनेश्वरी मांझी के रूप में हुई. मौत की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया है. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी. थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है. फिलहाल मृतका के परिजनों की समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज कर पोस्टमार्टम करा दिया गया है. घटना करीब शनिवार की दोपहर की है. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. गौरतलब है कि इन दिनों सकरी नदी से बालू उठाव को लेकर बालू लदे ट्रक तेज रफ्तार से निकलती है. इसके कारण आये दिन दुर्घटना हो रही है. इन तेज रफ्तार ट्रक सहित अन्य वाहनों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










