ePaper

ए डिवीजन क्रिकेट लीग में नवादा ऑटोमोबाइल्स की शानदार जीत

Updated at : 23 Jan 2026 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
ए डिवीजन क्रिकेट लीग में नवादा ऑटोमोबाइल्स की शानदार जीत

NAWADA NEWS.जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वावधान में सिरदला के लौंध हाइस्कूल मैदान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को नवादा ऑटोमोबाइल्स का मुकाबला आदर्श सिटी क्रिकेट क्लब से हुआ.

विज्ञापन

रफनमौला प्रदर्शन पर आदर्श पांडेय बने मैन ऑफ द मैच फोटो कैप्शन- विजेता टीम के खिलाड़ी प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वावधान में सिरदला के लौंध हाइस्कूल मैदान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को नवादा ऑटोमोबाइल्स का मुकाबला आदर्श सिटी क्रिकेट क्लब से हुआ. नवादा ऑटोमोबाइल्स के कप्तान सुमन सौरभ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नवादा ऑटोमोबाइल्स की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाये. टीम की ओर से कप्तान सुमन सौरभ ने शानदार 91 रन बनाये, जबकि नवादा गौरव सिंह ने 48 रन और आदर्श पांडेय ने 28 रनों का योगदान दिया. आदर्श सिटी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए यशदीप श्रेय और रोशन ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया.लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदर्श सिटी क्रिकेट क्लब की टीम 24 ओवर में 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. टीम की ओर से निरंजन यादव ने 53 रन और त्रिशांत सिंह ने 51 रनों की पारी खेली. नवादा ऑटोमोबाइल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदर्श पांडेय और सचिन कुमार ने तीन-तीन विकेट लिये, जबकि अमन कुमार ने दो खिलाड़ियों को आउट किया. इस तरह नवादा ऑटोमोबाइल्स की टीम ने आदर्श सिटी क्रिकेट क्लब को 97 रनों से पराजित किया. मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आदर्श कुमार पांडेय को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन