लोकतंत्र में असली मालिक जनता होती है : डॉ अनुज
Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 04 Sep 2025 4:44 PM
NAWADA NEWS.लोकतंत्र में असली मालिक जनता होती है. जनता इस बार अपने क्षेत्र के विकास के लिए परिवर्तन चाहती है. उक्त बातें समाजसेवी डॉ अनुज सिंह ने मतदाताओं से संपर्क के दौरान कही.
नारदीगंज प्रखंड की ननौरा पंचायत के गोतरायन, बुच्ची, चिरैया और बलवापर गांवों का किया दौरा
प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय
लोकतंत्र में असली मालिक जनता होती है. जनता इस बार अपने क्षेत्र के विकास के लिए परिवर्तन चाहती है. उक्त बातें समाजसेवी डॉ अनुज सिंह ने मतदाताओं से संपर्क के दौरान कही. डॉ अनुज ने कहा कि वोटरों में आक्रोश है कि लगातार कई दशकों से जनप्रतिनिधियों ने उन्हें ठगने का काम किया है. इस बार वही जनता परिवर्तन लाने का काम करेगी. वो अपने समर्थकों के साथ नारदीगंज प्रखंड की ननौरा पंचायत के गोतरायन, बुच्ची, चिरैया व बलवापर में जाकर मतदाताओं से मिले. जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत गोतरायन में देवी स्थान मंदिर से की गयी. अधिवक्ता प्रभंजन कुमार, पूजा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य देवन ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, मुरारी पांडेय, गजानंद पांडेय के साथ कई समर्थकों ने उनका स्वागत किया. डॉ अनुज सिंह ने कहा कि आप सभी को सोच समझकर मतदान करना है, ताकि भविष्य में आपको परेशानियों से छुटकारा मिल सके. बुच्ची गांव में अरुण प्रसाद, जगत प्रसाद, मुनिलाल प्रसाद के साथ कई ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया. चिरैया गांव में मो साबिर हुसैन, राकिब अंसारी, सुरेंद्र प्रसाद, नरेश प्रसाद, बृजनंदन शर्मा आदि के साथ गांव में घुमें. बलवा गांव में पैक्स अध्यक्ष बच्चु प्रसाद ,वीरेंद्र कुमार, इंद्रजीत कुमार, पन्नालाल, यदुनंदन प्रसाद, बालेश्वर महतो आदि ने उनका स्वागत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










