हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन

सफल विद्यार्थी अपने पुरस्कार के साथ खुशी मनाते हुए

Nawada News : नवादा के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन

Nawada News : जिला पदाधिकारी नवादा रवि प्रकाश के निर्देशन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के तहत बुधवार को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा.

तिरंगे और देशभक्ति की थीम पर छात्राओं ने बनाई आकर्षक पेंटिंग

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार साहा की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. छात्राओं ने तिरंगे और देशभक्ति की थीम पर आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. पेंटिंग प्रतियोगिता में नेहा कुमारी ने प्रथम, अंजली कुमारी ने द्वितीय तथा सोनम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

Also Read : नवादा: पिता-पुत्र के विवाद में बेटे ने पिता के सिर में मारी गोली, 60 वर्षीय टुनटुन यादव की मौत

रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप-ई रहा प्रथम

रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप-ई ने प्रथम स्थान हासिल किया. इस समूह में नंदिनी, प्रतिज्ञा एवं पूजा कुमारी शामिल रहीं. वहीं, ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इन समूहों में शिवानी, शिल्पी, रिमझिम, दीपा, अंजलि, स्नेहा, नमिता एवं खुशी शामिल थीं.

Also Read : नवादा: दो दिनों में ठनके से गयीं छह लोगों की गयी जान, बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया

ग्रुप-एफ ने हासिल किया तीसरा स्थान

रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप-एफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस समूह में चांदनी, सुहाना, अमृता, काजल एवं सुप्रिया शामिल रहीं. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रतियोगिता के परिणाम निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से घोषित किए गए. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहयोग किया.

9 से 17 अगस्त तक चल रहा हर घर तिरंगा अभियान

गौरतलब है कि 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के तहत 9 से 17 अगस्त तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस वर्ष अभियान को वंदे मातरम् के 150 वर्ष की थीम से जोड़ा गया है. अभियान के तहत विद्यालयों में तिरंगा एवं वंदे मातरम् पर प्रदर्शनी, 'सेल्फी विद तिरंगा', क्विज, तिरंगा रंगोली, सामूहिक वंदे मातरम् गायन, तिरंगा रैली, चित्रकला एवं निबंध लेखन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

Also Read : नवादा: शिक्षिका के घर से चोरी में शेखपुरा का युवक गिरफ्तार, किराये के कमरे से बरामद हुए जेवरात


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन