गांधी के विचार दुनिया में सर्वमान्य

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 30 Jan 2026 5:50 PM

विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी जी की 78वीं पुण्यतिथि मनी

विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी जी की 78वीं पुण्यतिथि मनी प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ़ मंटन सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पण करते हुए उन्हें याद किया. वक्ताओं ने गांधी जी के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनके विचार दुनिया में सर्वमान्य है. जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह, खेड़ा आंदोलन, रॉलेक्ट एक्ट का विरोध, असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह, दलित आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन आदि का नेतृत्व बापू ने किया था. उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया. इस कार्यक्रम में बंगाली पासवान, जागेश्वर पासवान, अंजनी कुमार पप्पू, रजनी कांत दीक्षित, एजाज अली मुन्ना, रंजीत शर्मा, डॉ शैलेंद्र कुमार, विनोद कुमार, राकेश पासवान, सुल्तान अंसारी, अरुण कुमार, गायत्री देवी, गौतम कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार छोटे, रामाशीष कुमार, रौशन कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज यादव, कुणाल कुमार, शैलेंद्र कुमार इत्यादि लोग शामिल रहे.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन