खेल महाकुंभ के दो खेलों में जिले के पांच खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 04 May 2025 5:50 PM

विज्ञापन

नवादा न्यूज : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का शुभारंभ

विज्ञापन

नवादा न्यूज : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का शुभारंभ

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

बिहार की धरती पर पहली बार इतने बड़े खेल महाकुंभ के रूप में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन चार से 15 मई तक होने जा रहा है. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया, केंद्रीय राज्य मंत्री युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय रक्षा निखिल खडसे, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विजय कुमार सिंह ने स्थानीय स्तर पर उद्घाटन किया. खेल मंत्री बिहार सरकार सुरेंद्र मेहता की अध्यक्षता में शुरू आयोजन के बारे में शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में नवादा जिले के दो खेलों में पांच खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इसमें रग्बी फुटबॉल में नवादा की साक्षी कुमारी व शिखा कुमारी का चयन बालिका टीम में किया गया है. बालक टीम में पवन राज का चयन खेलो इंडिया बिहार टीम में किया गया है. भारोतोलन में इंटर विद्यालय आंति की छात्रा रिंकी देवी व अभय कुमार भाग ले रहे हैं. नवादा जिला रग्बी संघ के सचिव विक्रम कुमार ने बताया कि खेलों के इतिहास में बिहार बहुत ही बड़ा उपलब्धि हासिल करने जा रहा है. बिहार सरकार में जब से खेल विभाग अलग हुआ है, तब से बिहार में खेल व खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर प्रदान हुआ और सरकार का नजर खेल के क्षेत्र में काफी बढ़ गया है. सरकार की ओर से खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के तहत सैकड़ों खिलाड़ियों को नौकरी दी जा चुकी है और सैकड़ों खिलाड़ी प्रतीक्षा में है. यह प्रतियोगिता बिहार के पांच जिलों में आयोजन हो रही है, जिसमें पटना, नालंदा के राजगीर, गया, भागलपुर व बेगूसराय में प्रतियोगिता हो रही है.

इन्होंने दी शुभकामनाएं

सभी चयनित खिलाड़ियों को नवादा जिला रग्बी संघ के सचिव विक्रम कुमार, अध्यक्ष एके गुरु, भारोतोलन संघ के अध्यक्ष बसंत प्रसाद, सचिव अरविंद कुमार, आंति इंटर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार, शिक्षक शिव कुमार प्रसाद, प्रबोध कुमार पांडे, कीर्ति डिफेंस अकादमी के कोच कीर्ति रंजन, जूही कुमारी, सुनील कुमार, चंदन कुमार, कृष्णा यादव, पवन कुमार, काजल कुमारी, रानी, रितु, पिंकी, निशु आदि लोगों ने शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन