दो सड़क हादसों में पांच लोग जख्मी, रेफर

पकरीबरावां थाना क्षेत्र के जिलवारिया मोड़ पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं.
पकरीबरावां. रविवार को पकरीबरावां थाना क्षेत्र के जिलवारिया मोड़ पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. सभी घायलों को डायल 112 की पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लाया गया. उसे चिंताजनक स्थिति में नवादा रेफर कर दिया गया है. घायलों में नवादा के अतौआ गांव निवासी शिव पासवान के पुत्र अमर कुमार, नवादा के लक्ष्मीनारायण के पुत्र जितेंद्र कुमार, दतरौल के रामप्रवेश प्रसाद के पुत्र गोलू कुमार, गौरी साव के पुत्र राहुल कुमार, मिंटू यादव के पुत्र धीरज कुमार शामिल है. बताया जाता है कि एक सड़क दुर्घटनाकओं में दोदोपहिया वाहन की सीधी भिडंत हुई है. इसमें दोनों दोपहिया वाहन के परखचे उड़ गये. जबकि एक में दोपहिया वाहन अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर ही गिर गया. इससे कुल पांच लोग जख्मी हुए हैं. घटना के बाद आस पास के लोगों ने मामले की सूचना 112 पुलिस को दी. इसके बाद 112 की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां चिंताजनक स्थिति में सभी घायलों को नवादा रेफर कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




