12 लाख की संपत्ति जलकर राख
Published by : UDAY KR BHARTI Updated At : 22 May 2025 8:00 PM
टीएस कॉलेज के साइकोलॉजी विभाग के कमरे में लगी आग
टीएस कॉलेज के साइकोलॉजी विभाग के कमरे में लगी आग
प्रतिनिधि,
हिसुआ.
गुरुवार को हिसुआ के त्रिवेणी सत्यभामा कॉलेज के साइकोलॉजी विभाग में अचानक आग लग गयी. इस घटना में लगभग 10 से 12 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. इस घटना में संसाधन और फर्नचिर आदि जल जाने की बातें सामने आयी हैं. आग लगने की सूचना के बाद कॉलेज में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया. पहले कॉलेज में लगे अग्निशामक से आग को बुझाने का भरपूर प्रयास किया गया. लेकिन, कई सिलिंडर के खत्म हो जाने के बाद भी आग पर काबू पाया नहीं जा सका. आग की लपटें और तेज होती ही गयीं. थाने को सूचना मिलने के बाद अग्निशामक वाहन भेजा गया. कॉलेज के कर्मी और लोग लगातार आग को बुझाने के लिए मशक्कत कर रहे थे. आखिरकार, दमकल की मददसे आग पर काबू पाया गया. बिजली के शॉट सर्किट से आग लगने की बातें बतायी जा रही हैं.साइकोलॉजी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष अमरदीप अम्भोरे ने बताया कि हम सभी शिक्षक प्रेक्टिकल की परीक्षा ले रहे थे. इसी दौरान सूचना मिली कि साइकोलॉजी विभाग के कमरे से आग लग गयी है. कमरे से तेज धुआं निकल रहा है. आग की लपटें तेज थीं. कमरे में रखे फ्रिज के शॉट-सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है. कमरे में रहे टेबुल, कुर्सी, बेंच, आलमीरा, फ्रिज, प्रेक्टिकल किताब, लैपटॉप, विभाग के जरूरी कागजात सहित संसाधन जलकर राख हो गये. आग से कमरे की दीवार और छत को भी क्षति पहुंची है. इस घटना से कॉलेज परिवार ने काफी दुख जताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










