जमीन विवाद में मारपीट, कई लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

प्रतिनिधि,

वारिसलीगंज.

स्थानीय थाना क्षेत्र के चिरैंयां गांव निवासी संजय सिंह की पत्नी रंजू देवी ने गाली-गलौज व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. स्थानीय थाने को दिये आवेदन में रंजू देवी ने बताया है कि गांव के बबलू सिंह, उमेश सिंह, कन्हैया कुमार, शुभम कुमार, गोरेलाल सिंह आदि ने मामूली बात को लेकर जान मारने की नीयत से जोरदार हमला कर दिया. साथ ही बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा. गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया़ गले से सोने की चेन छीनकर चलते बने. हल्ला सुनकर आसपास के लोग पहुंचे़ इस मारपीट में संजय सिंह, संतोष कुमार उर्फ संटु समेत अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसी मामले में दूसरे पक्ष के चिरैंयां गांव निवासी गोरेलाल शर्मा की पत्नी रेखा देवी ने भी स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें संजय सिंह, शशिरंजन कुमार समेत अन्य के विरुद्ध गाली-गलौज व मारपीट करने, जमीन पर पटकने समेत अन्य आरोप लगाया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन