बिसिआईत में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन
Author Vishal kumar
Updated:
विज्ञापन

शिविर में आवेदक को उपस्थित होना अनिवार्य
विज्ञापन
मेसकौर.
प्रखंड की बिसिआईत पंचायत के पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन हुआ. कर्मचारी गौरव कुमार ने कहा कि शिविर में आवेदक को उपस्थित होना अनिवार्य है. शिविर में किसान सलाहकार अखिलेश पासवान व कृषक समन्वयक मुकेश कुमार ने बताया कि अब तक दर्जनों किसानों का इ-केवाइसी हुआ है. यह कैंप लगातार बिसिआईत पंचायत के पंचायत भवन में चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस आइडी कार्ड से किसानों को फसल बीमा, डीजल क्षति अनुदान, डीजल अनुदान, बीज वितरण, पीएम किसान योजना इत्यादि का लाभ मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में फार्मर रजिस्ट्री कैंप के माध्यम से किसान अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. वहीं, कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे प्रखंड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कैंप में अधिक से अधिक किसान रजिस्ट्रेशन करवाएं. इस शिविर में वहीं किसान पंजीयन करवा सकते हैं, जिनके नाम पर डिमांड है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










