ePaper

धान खरीद व भुगतान में तेजी लाएं -डीएम

Updated at : 02 Jan 2026 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
धान खरीद व भुगतान में तेजी लाएं -डीएम

जिला टास्क फोर्स की बैठक में धान खरीद की हुई समीक्षा

विज्ञापन

जिला टास्क फोर्स की बैठक में धान खरीद की हुई समीक्षा एमएसपी पर धान खरीद में लक्ष्य से पिछड़े प्रखंडों पर जतायी नाराजगी डीएम ने छोटे किसानों को प्राथमिकता देने का दिया निर्देश फ़ोटो कैप्शन- बैठक में शामिल अधिकारी प्रतिनिधि, नवादा नगर खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर धान खरीद की प्रगति को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने की. इस दौरान जिले में धान खरीद, किसानों को भुगतान और पैक्सों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गयी. जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिये. कहा कि क्रय किये गये धान के विरुद्ध किसानों को 48 घंटे के भीतर हर हाल में भुगतान सुनिश्चित किया जाये. सिरदला और रजौली प्रखंडों में भुगतान और खरीद की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जतायी और संबंधित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को शीघ्र सुधार के निर्देश दिये. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी की ओर से प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार जिले में कुल 177 चयनित पैक्स व व्यापार मंडल हैं. धान विक्रय के लिए अब तक 17,346 किसानों ने ऑनलाइन निबंधन कराया है. जिले का कुल लक्ष्य 97,369 टन निर्धारित है, जिसके विरुद्ध अब तक 17,963.752 टन धान की खरीद की जा चुकी है. इसमें 2,265 किसानों से धान की खरीद हुई है, जबकि 1,548 किसानों को भुगतान किया जा चुका है. किसानों को प्रेरित करें इस समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सबसे कम खरीद करने वाली पैक्सों की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. साथ ही छोटे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर धान क्रय करने, पैक्स व सीएमआर गोदामों की नियमित जांच कराने और क्षेत्र भ्रमण कर किसानों को धान विक्रय के लिए प्रेरित करने को कहा गया है. बैठक में वरीय उपसमाहर्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक समेत सभी प्रखंडों के सहकारिता पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन