ePaper

मुंबई में जलवा बिखरेंगे नवादा का डीएमजे क्रू

Updated at : 03 Jan 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई में जलवा बिखरेंगे नवादा का डीएमजे क्रू

NAWADA NEWS.जिले के एमजे डांस एकेडमी से जुड़े डीएमजे क्रू का चयन इंडियन हिप हॉप डांस चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले के लिए हुआ है, जिसका आयोजन सात से 11 जनवरी तक मुंबई में किया जायेगा.

विज्ञापन

इंडियन हिप हॉप डांस चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे कलाकार फोटो कैप्शन – डीएमजे क्रू के सेलेक्ट ग्रुप प्रतिनिधि, नवादा नगर छोटे शहरों से निकलकर बड़े मंच पर पहचान बनाना किसी सपने से कम नहीं होता, लेकिन नवादा के युवा डांसर्स ने इसे हकीकत में बदल दिया है. जिले के एमजे डांस एकेडमी से जुड़े डीएमजे क्रू का चयन इंडियन हिप हॉप डांस चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले के लिए हुआ है, जिसका आयोजन सात से 11 जनवरी तक मुंबई में किया जायेगा. इस प्रतिष्ठित मंच पर डीएमजे क्रू बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे. एमजे डांस एकेडमी के संचालक और कोरियोग्राफर अभिनय सिन्हा उर्फ छोटू ने बताया कि यह प्रतियोगिता बॉलीवुड फिल्म एबीसीडी से प्रेरित है, जो हिप हॉप डांस की दुनिया में संघर्ष, मेहनत और सफलता की कहानी को दर्शाती है. उसी भावना के साथ नवादा के ये कलाकार लगातार अभ्यास कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं. डीएमजे क्रू में अर्पित सिन्हा, काव्या चौहान, अभिराज चौहान, आरोही कुमारी और आदित्य राज शामिल हैं. सभी कलाकार लंबे समय से कठिन प्रशिक्षण ले रहे हैं और हिप हॉप के साथ स्थानीय रंग को मिलाकर आकर्षक कोरियोग्राफी तैयार की है. शनिवार को पूरी टीम मुंबई के लिए रवाना हो गयी. अभिनय सिन्हा ने बताया कि बच्चों की मेहनत, ऊर्जा और तालमेल काबिले-तारीफ है. नवादा जैसे छोटे जिले से पहली बार किसी क्रू का ग्रैंड फिनाले में पहुंचना जिले के लिए गौरव की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन