कादिरगंज में तसर कुटीर उद्योग भवन का डीएम ने किया गया निरीक्षण

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 03 Jun 2025 8:53 PM

विज्ञापन

भवन का शीघ्र होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन

भवन का शीघ्र होगा जीर्णोद्धार

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

डीएम रवि प्रकाश ने कादिरगंज बाजार स्थित तसर कुटीर उद्योग भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान भवन जर्जर स्थिति में पाया गया. इस पर डीएम ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि भवन का शीघ्र ही जीर्णोद्धार कराया जायेगा. इस दौरान बुनकर सहयोग समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने तसर उद्योग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं वर्तमान आर्थिक कठिनाइयों से डीएम को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि पूंजी के अभाव में अनेक हैंडलूम इकाइयां बंद हो चुकी हैं तथा बुनकरों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. वर्तमान में लगभग 75 प्रतिशत हैंडलूम बंद पड़े हैं.

उन्होंने बताया कि तसर उद्योग में पटवा समुदाय की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है तथा वर्तमान में लगभग दो हजार लोग उद्योग से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं. तसर वस्त्रों की मार्केटिंग व्यवस्था की कमी को उद्योग की सबसे बड़ी बाधा बताया. स्थानीय स्तर पर बाजार की अनुपलब्धता के कारण बुनकरों को अपने उत्पादों को बेचने में कठिनाई हो रही है. बुनकरों के लिए नया ऋण उपलब्ध कराने के लिए डीएम से आग्रह किया गया. उन्होंने उपस्थित अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि पात्र बुनकरों को नियमानुसार ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित की जाये.

इंजीनियरिंग के छात्र से सहयोग लें

डीएम ने तसर से निर्मित वस्त्रों का अवलोकन किया व उनकी गुणवत्ता की सराहना की. उन्होंने कहा कि तसर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए तसर उद्योग के विपणन एवं प्रक्रिया-पुनर्संरचना में इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टार्टअप सेल के छात्रों से समन्वय स्थापित कर उनकी सहायता ली जाये तथा इसमें इंजीनियरिंग छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाये. साथ ही एक समुचित योजना तैयार कर सरकार को प्रस्तावित किया जायेगा, ताकि इस क्षेत्र के बुनकरों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके.इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, नवादा के महाप्रबंधक श्री अमित विक्रम भारद्वाज, नवादा सदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन