नवादा के संत दशरथ नगर में बाबा दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Updated:
विज्ञापन

पुण्यतिथि में शामिल लोग

Nawada News : नवादा में बाबा दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर वृक्षारोपण और विकास कार्यों की घोषणा की गई. कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा के संत दशरथ नगर स्थित बाबा दशरथ मांझी की प्रतिमा स्थल पर सोमवार को बाबा दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंच के जिलाध्यक्ष रंजन मांझी ने की. आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया. इस दौरान बाबा दशरथ मांझी के जीवन और उनके संघर्षों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

पुण्यतिथि पर किया गया पौधरोपण

कार्यक्रम के दौरान नारद संग्रहालय में कार्यरत श्याम सुंदर पासवान ने पौधरोपण किया. इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया. उपस्थित लोगों ने सामाजिक कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया.

महिलाओं के लिए बनेगा अतिरिक्त कमरा

मंच के संस्थापक कपिल देव मांझी ने कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि प्रतिमा स्थल परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए एक और कमरे का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि वर्तमान में शौचालय का निर्माण पूरा हो चुका है. अतिरिक्त कमरे के निर्माण से कार्यक्रमों में शामिल होने वाली महिलाओं को सुविधा मिलेगी.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में हम पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक मांझी, कुलना पंचायत के मुखिया कृष्ण मांझी, चितरघटी पंचायत के मुखिया पति रामविलास मांझी, धर्मेंद्र मांझी, भोला मांझी, भारत मांझी, अर्जुन चौधरी, सरण मांझी, कांग्रेस मांझी, सुरेश मांझी, रामलाल मांझी, इंदल मांझी, गोविंद कुमार मांझी, सुधीर मांझी और संजू मांझी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read : औरंगाबाद में चार वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे 300 परिवार, 19 अगस्त को प्रखंड कार्यालय पर धरना


विज्ञापन
Manoj

लेखक के बारे में

By Manoj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन