नवादा: वारिसलीगंज में एक साइबर अपराधी गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर करता था ठगी

नवादा जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वारिसलीगंज से एक साइबर अपराधी को दबोचा है. आरोपी लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करता था. उसे जेल भेज दिया गया है.
Nawada News: नवादा जिले में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वारिसलीगंज थाना पुलिस ने पैंगरी पंचायत स्थित गोड़ापर गांव से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोड़ापर गांव निवासी कैलाश मांझी के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है.
पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म
थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को इसके संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा गया.
पुलिस की कड़ी पूछताछ में गिरफ्तार साइबर अपराधी अविनाश कुमार ने ठगी के मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसने बताया कि वह विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों से ऑनलाइन ठगी किया करता था.
भेजा गया जेल
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी अविनाश कुमार के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब उसके नेटवर्क और बैंक खातों की गहनता से पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










