पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार

पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अकबरपुर. नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बरेव मोड़ स्थित एक मकान से पुलिस ने छापेमारी कर एक पिस्तौल के साथ युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि बरेव मोड़ के समीप एक युवक पिस्तौल लेकर घूम रहा है. सूचना के बाद एएसाइ मनीष कुमार निराला को उक्त स्थल पर भेजा गया है. पुलिस को आने के पहले युवक अपना घर चला गया. पुलिस ने उक्त युवक के घर पर छापेमारी की, जहां एक कमरे से तकिये के नीचे एक देसी पिस्तौल छिपकर रखी गयी थी. पुलिस ने पिस्तौल को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की पहचान बरेव गांव के विनोद तिवारी के 16 वर्षीय पुत्र शिवम तिवारी के रूप में हुई है. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन