630 आवेदन आये, 190 का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
630 आवेदन आये, 190 का हुआ निष्पादन

अनुसूचित जाति टोलों में लगा विशेष शिविर

विज्ञापन

मेसकौर. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति जनजाति टोले में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शनिवार को तेतरिया पंचायत के कौआ बारी टोला, बड़ोसर पंचायत के बांधी टोला, मेसकौर पंचायत के पीछूली टोला, मिर्जापुर पंचायत के हरला टोला व विसियायत पंचायत के मदारी ढाव अनुसूचित टोले में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मेसकौर बीडीओ पंकज कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि आपके हर कामों के निष्पादन के लिए सरकार आपके द्वार पर पहुंच रही है. सरकार व प्रशासन ग्रामीण क्षेत्र के उत्थान के लिए गांव को विकसित करने के लिए कटिबद्ध है. विभागीय कर्मियों को सक्रिय होकर कार्य करना है, ताकि सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ महादलित परिवार के हर घर के आंगन तक पहुंच सके. उन्होंने कहा कि जिस भी विभाग का आवेदन आया है, उनकी जो समस्याएं हैं, उसे शीघ्रतापूर्वक निष्पादित करें. बीडीओ पंकज कुमार ने बताया की शिविर में 630 आवेदन लिये गये,जिसमें 190 का निष्पादन शिविर में ही कर दिया गया. मौके पर शिविर प्रभारी प्रखंड समन्वयक नरेंद्र कुमार, जीविका बीपीएम सुधीर कुमार, मनरेगा पीओ वंदना कुमारी, एटीएम गोपाल प्रसाद एवं क़ृषि समन्वयक मुकेश कुमार के अलावे विकास मित्र पार्वती देवी, आशुतोष कुमार, कुलदीप राजवंशी, इंदु कुमारी, भीमसेन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन