ePaper

गांजे की फसल नष्ट, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 11 Jan 2026 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
गांजे की फसल नष्ट, आरोपित गिरफ्तार

सहवाजपुर सराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

सहवाजपुर सराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई खेतों में लगे गांजे के पौधों की कटाई कर किया निष्ट प्रतिनिधि, मेसकौर. प्रखंड के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात उत्पाद विभाग नवादा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में फल-फूल रही अवैध मादक पदार्थों की खेती पर रोक लगाना था. सूचना की पुष्टि के बाद गठित विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और मौके पर अवैध रूप से उगाये गये गांजे के पौधों की पहचान की. इस कार्रवाई के दौरान टीम ने खेतों में लगे गांजे के पौधों की कटाई कर उन्हें विधिवत रूप से नष्ट किया. उत्पाद विभाग की कार्रवाई से इलाके में अवैध नशा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. इस अभियान में मौके से बबलू सिंह को गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी व् सेवन के खिलाफ विभाग लगातार अभियान चला रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. नवादा जिलाधिकारी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी इस कार्रवाई की जानकारी साझा की गयी है. प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या उत्पाद विभाग को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन