नवादा: संपत्ति विवाद में सगे भाइयों के बीच मारपीट, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Author Ashutosh kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में सगे भाइयों के बीच मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

नवादा के अकौना बाजार में संपत्ति बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच हिंसक विवाद हो गया. पीड़ित ने अपने तीन भाइयों पर मारपीट, गाली-गलौज और छिनतई का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Nawada News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अकौना बाजार में पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद हिंसक रूप ले लिया. मामले में पीड़ित पक्ष ने अपने ही तीन भाइयों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट एवं छिनतई का आरोप लगाते हुए मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

घर में घुसकर मारपीट और छिनतई का आरोप

पीड़ित अकौना बाजार निवासी बिपिन कुमार ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके तीन सगे भाई—जितेंद्र कुमार, संजय कुमार एवं सतेंद्र कुमार जबरन घर में घुस आए और उन्हें घर से बाहर निकल जाने की धमकी देने लगे. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो तीनों भाइयों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने इस दौरान छिनतई की घटना को भी अंजाम दिया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मुफस्सिल थाना पुलिस ने पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर तीनों नामजद भाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है. जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

By Ashutosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन