ePaper

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, कार्रवाई की मांग

Updated at : 23 Jan 2026 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, कार्रवाई की मांग

NAWADA NEWS.सिरदला प्रखंड क्षेत्र के जेपीएस स्कूल के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

फोटो कैप्शन- अस्पताल में इलाजरत घायल. प्रतिनिधि, सिरदला सिरदला प्रखंड क्षेत्र के जेपीएस स्कूल के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान ग्राम झगरीबीघहा निवासी प्रदीप प्रसाद के पुत्र नवलेश कुमार के रूप में की गयी है.जानकारी के अनुसार नवलेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके की नजाकत देख वाहन छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सिरदला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए नवादा रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही सिरदला पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने वाहन नंबर बीआर 01 एच क्यू 1455 बताया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है, ताकि चालक की पहचान की जा सके. घटना के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा. स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दुर्घटना से संबंधित कोई भी जानकारी थाने को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन