नवादा में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत 1 घायल
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 08 Aug 2024 7:58 PM
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गई है. तेज रफ्तार में वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दिया.बाइक पर दो लोग सवार थे.
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गई है. तेज रफ्तार में वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दिया.बाइक पर दो लोग सवार थे. जहां मौके पर पर ही एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी है. जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
तेज रफ्तार वाहन फरार
नवादा नगर थाना क्षेत्र के रामनगर पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसा में बाइक चालक की मौत हो गयी है. जहां एक तेज रफ्तार वाहन बाइक को रौंदते हुए फरार हो गया. दूसरे युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों ने इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची.
बाइक पर दो लोग सवार
मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जंगल बेलदरिया गांव के निवासी छोटे लाल राजवंशी के 25 वर्ष चंदन राजवंशी के रूप में की गई है. वही घायल युवक की पहचान मनोज राजवंशी के रूप में की गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम करने के जा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया. जहां मोटरसाइकिल चालक चंदन की घटनास्थल पर मौत हो गई. वहीं जख्मी हालत में मनोज राजवंशी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Also Read: पीएम मोदी को गया की छात्राएं भेजेंगी अपने हाथ से बनायी राखी, अब तक 5000 राखियां तैयार
थानाध्यक्ष ने क्या कहा
थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है. फिलहाल, मृतक शव कोपोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले सौंप दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










